फतेहपुर: खागा के संसारपुर में कंडा निकालते समय महिला को जहरीले सर्प ने काटा, महिला की मौत से परिजनों का बुरा हाल
सांसरपुर गांव निवासी लवकुश की पत्नी बिटान देवी सोमवार की शाम लगभग 5 बजे खाना बनाने के लिए कमरे कन्डा लेने गयी थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया।