शिवपुरी नगर: करैरा में लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों की 'खौफनाक साजिश', बीमार पिता का झांसा देकर दामाद से छीनी बेटी
शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों पर एक युवक की पत्नी को साजिश के तहत अस्पताल बुलाकर गायब करने और युवक को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पति ने इस मामले में आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से गुहार लगाई है।