विराटनगर: वैशाख माह में माताजी महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Viratnagar, Alwar | Apr 30, 2026
बीलवाड़ी स्थित प्राचीन श्री माताजी महामाया मंदिर में वैशाख माह के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यहां वैशाख, भादवा और माघ में मेले लगते हैं, जिनमें बच्चों और नवविवाहितों को जात-धोक की परंपरा निवाई जाती है।