पीलीभीत: खासपुर में घरेलू विवाद से परेशान युवक ने आम के बाग में लगाई फांसी, हुई मौत
पीलीभीत। माधौटांडा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुनिया खास निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र विकास शर्मा का शव ग्राम खासपुर स्थित एक आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।