छतरपुर नगर: ओबीसी महासभा ने महापुरुषों के अपमान पर जताया विरोध, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर में ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने आज 28 अप्रैल दोपहर करीब 3:30 बजे महापुरुषों के अपमान को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महासभा द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा बहुजन प्रतिपालक शिवाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।