अरथूना: डडुका में भाजपा विस्तारक प्रवासी डांगी ने रात्रि प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क बैठक की
अरथूना क्षेत्र के डडुका मे भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक प्रवासी लालूराम डांगी ने शनिवार रात 8 बजे रात्रि प्रवास के लिए पहुंचे ओर भाजपा कार्यकर्त्ताओ ओर आमजन से रूबरू हुवे। मिली जानकारी अनुसार इस दौरान डांगी ने कार्यकर्त्ताओ की बैठक कर सरकार की योजनाओं को साझा कर भाजपा कार्यकर्त्ताओ की संगठात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओ को एकजुटता का आव्हान किया।