हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले में ए-श्रेणी की नाकाबंदी में संदिग्ध वाहनों की जांच, एसपी ने व्यवस्था की जांच की
हनुमानगढ़ जिले में एसपी नरेंद्र मीणा के निर्देश पर ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई। अभियान के तहत जिले भर के प्रमुख चौराहों अंतरराज्य और अंतर जिला सीमाओं पर सघन जांच पड़ताल की गई। अभियान के दौरान एसपी नरेंद्र मीणा स्वयं मैदान पर उतरे ओर उन्होंने जिले के पीलीबंगा में पहुंचकर नाकाबंदी व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुरक्षा तैयारिया का जायजा लिया।