नवाबगंज: अरोड़ा गांव के पास महिला को ट्रक ने कुचला, पति घायल, घर से नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना अरोड़ा गांव के पास हुई। मृतका की पहचान रसूलपुरकिदवई निवासी सावित्री देवी पत्नी सहजराम गौतम के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से नौकरी पर जा रही थीं। बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे सावित्री देवी अपने पति सहजराम के साथ सरस्वती डेंटल कॉलेज जा रही थीं।