बहोरीबंद: बहोरीबंद में 5 साल की गैरहाजिरी पड़ी भारी: पटवारी प्रीति तिवारी सेवा से बर्खास्त
कटनी जिले के बहोरीबंद में अनुशासनहीनता पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लगभग पांच वर्षों से बिना अनुमति ड्यूटी से गायब चल रही पटवारी प्रीति तिवारी को शासकीय सेवा से पदच्युत कर दिया गया है। कार्यालयीन रिकॉर्ड के अनुसार प्रीति तिवारी 16 सितंबर 2021 से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं। कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।