धमदाहा: बी कोठी प्रखंड के बालूटोला गांव के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान, जिम्मेदार बने हैं मौन
नीलगाय के आतंक से बी कोठी के बालू टोला गांव के किसान लगातार परेशान है लेकिन इस ओर ना तो वन विभाग कोई ध्यान दे रहा है ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन किसानों ने बताया कि नील गाय रोजाना हम लोगों के फसलों को चौपट करते जा रही है और तमाम शिकायत के बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।