धमदाहा: भवानीपुर धमदाहा मुख्य सड़क पर सिंघाड़ा पट्टी चौक के समीप दूध का टैंकर पलटा, चालक घायल हुआ
भवानीपुर धमदाहा मुख्य सड़क पर सिंघाड़ा पट्टी चौक के समीप दूध का टैंकर पलट गया जिससे इसका चालक घायल हो गया वहीं टैंकर पलटने के कारण सारा दूध आसपास के खेतों में बह गया घटना सूचना मिलने पर धमदाहा पुलिस मौके पर पहुंची एवं आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।