बिहारीगंज: गिरा पीपल कटाई के दौरान जड़ सहित खड़ा हुआ, इलाके में चर्चा का विषय
आलमनगर में ब्रह्म स्थान का करीब 250 साल पुराना पीपल का पेड़ कटाई के दौरान चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आंधी में गिरा यह पेड़ काटते समय उसका लगभग 15 फीट लंबा जड़ वाला हिस्सा अचानक खड़ा हो गया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इसे आस्था और दैवीय शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं।