बक्सर: बक्सर में खुला आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र: शास्त्रीय कला की निःशुल्क शिक्षा, 6 वर्ष से ऊपर के बच्चों का दाखिला शुरू
Buxar, Buxar | Jun 9, 2026 बक्सर जिले में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को भारतीय शास्त्रीय कला से जोड़ना है। यह केंद्र बक्सर शहर में बाजार समिति कृषि भवन के पास, प्रेम आर्केड बिल्डिंग में संचालित है।