परसिया: गौली समाज परासिया की बैठक में समाज उत्थान पर चर्चा, हरि यदुवंशी गुड्डा बने अध्यक्ष
गौली समाज परासिया की बैठक विश्वकर्मा भवन परासिया में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज उत्थान पर चर्चा की गई। समाज की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। शुक्रवार 1:30 बजे बताया कि हरि यदुवंशी गुड्डा को समाज का अध्यक्ष बनाया गया। हरि यदुवंशी गुड्डा वर्तमान में बडकुही नगर परिषद के उपाध्यक्ष है। गौली समाज के जिलाध्यक्ष विनोद यदुवंशी कार्यक्रम में पहुंचे।