बरही: हॉल्ट निर्माण की माँग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में डीआरएम के नाम ग्रामीणों ने एडीआरएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के कोडरमा-हजारीबाग रेल लाइन पर हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड स्थित गौरियाकरमा पीडब्ल्यूडी सड़क के निकट खोड़ाहर में रेलवे हॉल्ट या स्टेशन के निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में इस मांग को लेकर एक ज्ञापन डीआरएम के नाम एडीआरएम को सौंपा गया।