मथुरा: भतीजी की गोद भराई से लौट रहे बाप-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं
मथुरा कोसीकलां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब इटावा सिरसागंज से यह परिवार भतीजी की गोद भराई की रस्म पूरी कर खुशी-खुशी घर लौट रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।