गुलाना: गुलाना क्षेत्र में 8वें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, 9 से 23 अप्रैल तक मस्तिष्क विकास थीम पर चलेगा अभियान
गुलाना। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8वें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ गुरुवार दोपहर 3 बजे किया गया है। यह पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पोषण अभियान के तहत जन जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष के पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास' रखी गई है।