इटावा: बकेवर इलाके में वाहन की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की 27 दिन बाद हुई मौत, बिजौली के पास हुआ था हादसा
Etawah, Etawah | May 14, 2026 बकेवर : थाना क्षेत्र के बिजौली के पास सड़क हादसे में घायल हुए सती मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक की बुधवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले 27 दिनों से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी विशुन सिंह (55) थे।