विदिशा नगर: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की कोशिश नाकाम, टीम की सतर्कता से बची नाबालिग
अक्षय तृतीया के अवसर पर सिरोंज ब्लॉक के ग्राम चाटोली में एक नाबालिग बालिका का विवाह समय रहते रुकवा दिया गया। विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की टीम को सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की प्रभारी दीपा शर्मा ने बताया कि टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मौके पर पहुंचकर करवाही की ।