बेहट: पुलिस ने रजापुर रोड से हत्या के प्रयास के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना फतेहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियुक्त को रजापुर रोड से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक डंडा बरामद हुआ है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने शोयब पुत्र अहसान निवासी छुटमलपुर बताया है l अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l