मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: युवक की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मेदिनीनगर शहर के नारायण हॉस्पिटल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान जेलहाता निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों के अनुसार, विकास कुमार सीढ़ी से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे उसके माथे पर चोट आई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस