छतरपुर नगर: कीचड़ भरी राह और टूटे वादे: गल्ला मंडी की महिलाओं का सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन
छतरपुर के वार्ड नंबर 19 गल्ला मंडी क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थानीय निवासी पूजा अहिरवार सहित महिलाओं ने मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे है कि पिछले 15-16 वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने से बारिश में कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई और आवागमन प्रभावित हो रहा है