बुधवार को 2 बजे 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने समवाय बरगदवा अंतर्गत बाबा कमला प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, बरगदवा में “वन्दे मातरम्” सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इसमें विद्यालय के 195 छात्र-छात्राओं (105 छात्र एवं 90 छात्राएँ) तथा 16 अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।