कलान: तहसील परिसर कलान में अधिवक्ता और उसके बेटों के साथ मारपीट, 6 लोगों पर दर्ज हुआ केस
कलान/शाहजहांपुर। तहसील परिसर में अधिवक्ता विवेक कुमार और उनके दो नाबालिग बेटों से मारपीट के मामले में मिर्जापुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार 17 जून को अधिवक्ता अपनी सीट पर बैठे थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया