लाडपुरा: कोटा के थेकड़ा में नाला निर्माण में लापरवाही से गिरे 11 केवी के 6 पोल, मकान व रोड लाइट में फैला करंट
Ladpura, Kota | Jun 8, 2026 थेकड़ा में नाला निर्माण में लापरवाही, 11 केवी के 6 पोल गिरे, मकान व रोड लाइट में फैला करंट कोटा। शहर के थेकड़ा इलाके में कोटा विकास प्राधिकरण के तहत चल रहे नाला निर्माण में संवेदक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नाला खुदाई के बाद पोल को सुरक्षित किए बिना ही छोड़ दिया गया, जिससे 11 केवी लाइन के करीब 6 बिजली के पोल रविवार रात को बारिश के बाद गिर गए या झुक गए।