बख्शी का तालाब: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: 19 वर्षीय मानसी की हत्या कर शव बीकेटी में फेंका गया
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सीतापुर की 19 वर्षीय मानसी की हत्या का खुलासा हुआ। सीतापुर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किए गए युवती के प्रेमी ने वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर सीतापुर और बीकेटी पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची, जहां से युवती का कंकाल और कपड़े बरामद हुए।