सजेती के कोरिया में युवती के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहे शातिर अभियुक्त अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक पुलिस के सामने ही झगड़ा करने लगा जिसके चलते गिरफ्तार किया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।