जसवंतनगर: ग्राम कैस्त में स्थित राम जानकी स्कूल का यूपी बोर्ड रिजल्ट शत-प्रतिशत, सफल बच्चों को किया गया सम्मानित
राम जानकी विद्या मंदिर में यूपी बोर्ड 2026 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। राधिका ने 91.33% अंक पाकर विद्यालय टॉप किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कई छात्रों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक शुक्ला व शिक्षकगण के मार्गदर्शन में छात्रों ने यह सफलता पाई।