फारबिसगंज: फारबिसगंज में मरणोपरांत नेत्र दान किया गया
मानवता की अनूठी मिसाल: मरणोपरांत नेत्रदान से दो जिंदगियों में फैलेगी रोशनी। बच्छावत परिवार ने किया हंसराजजी का नेत्रदान। शुक्रवार को 12 बजे से कार्यक्रम आयोजित।मृत्यु के बाद भी किसी की दुनिया में उजाला भर जाना, मानव सेवा का सबसे बड़ा और पुनीत कार्य है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए फारबिसगंज निवासी हंसराजजी बच्छावत के मरणोपरांत नेत्र दान किया।