मंझनपुर: कौशाम्बी में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दो पर घोषित हुआ इनाम, पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी
चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव के बाहर जंगल/खेतों में 5 अप्रैल 2026 को एक युवती का शव पेड़ पर लटका मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मुकदमा दर्ज है।