तुरकौलिया: तुरकौलिया में अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी पर अचानक गिरा दो मंजिला मकान
तुरकौलिया में अतिक्रमण हटाने गई जेसीबी पर अचानक भरभरा कर गिरा दोमंजिला मकान बाल बाल बचा जेसीबी चालक। घटना बुधवार की बताई जाती है। जब प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान गिर गया। बता दे कि प्रशासन पिछले दो महीनों से तुरकौलिया चौक,शंकर सरैया व बाजार पर अतिक्रमण कर बने अवैध मकानों पर बुलडोजर चला रही है।