श्योपुर: नौतपा के तेवर ढीले, बारिश से बढ़ी उमस, पारा अभी तक 41 डिग्री से आगे नहीं
श्योपुर। बीते वर्षों में नौतपा के विकराल रूप के बाद इस वर्ष नौपता कुछ खास गर्मी पैदा नहीं कर पा रहा हैं, बीते 25 मई से नौतपा की शुरूआत हो चुकी हैं, लेकिन पांच दिनो में पारा 41 डिग्री से आगे नहीं बढ़ा, हालांकि उमस भरी गर्मी से लोग जरूर परेशान हो रहे हैं, इसी बीच गुरूवार को शाम 4 बजे अचानक बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत दे दी।