सुपौल: सुपौल नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप निराधार, चेयरमैन राघव झा ने कहा- जांच से सामने आएगी सच्चाई
Supaul, Supaul | Apr 11, 2026 सुपौल नगर परिषद पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चेयरमैन राघव झा ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि एक निजी चैनल द्वारा नगर परिषद में सामान की खरीदारी को लेकर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। राघव झा ने कहा कि सुपौल नगर परिषद ने अपने कार्यों के बल पर बिहार में एक अच्छी पहचान बनाई है।