जांजगीर: बनारी गांव के NH 49 पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में सवार 3 छात्रों में 1 की हालत गंभीर, 2 को मामूली चोटें आईं
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनारी गांव के NH 49 पर कार ने बाइक सवार 3 छात्र को टक्कर मार दी है. हादसे में एक छात्र की हालत गंभीर है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. वही मामले के 2 छात्र को मामूली चोट आई है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक में 3 छात्र सवार होकर पूरक पेपर दिलाकर अपने गांव जा रहे थे. तभी बनारी गांव के NH 49 पर पहुंचे हुए थे.