हिलसा: हिलसा में अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Hilsa, Nalanda | Sep 16, 2026 हिलसा। हिलसा-दनियावां पथ पर बनवारीपुर गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान अज्ञात बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की मंगलवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान कमता पंचायत के बनवारीपुर गांव निवासी शशि मिस्त्री की 30 वर्षीय पत्नी सुप्रिया कुमारी के रूप में हुई है।