फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद पुलिस लाइन स्थित पुलिस मेस को मिला 5-Star का ताज, 900 जवानों को सेहतमंद भोजन का पाठ
फिरोजाबाद पुलिस लाइन स्थित मेस को एफएसएसएआई ने “ईट राइट कैंपस” प्रमाणपत्र और 5-स्टार रेटिंग से शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन सम्मानित किया। इस मौके पर बहुउद्देशीय हाल में "सेहत के लिए भोजन" विषय पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें 900 पुलिस प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। सहायक आयुक्त चंदन पांडेय ने प्रमाणपत्र सीओ चंचल त्यागी को सौंपा।