इकौना कस्बे में निर्माणाधीन पानी टंकी पर काम कर रहा मजदूर टंकी से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।