मुरैना नगर: आमपुरा रोड: बजरंग बली मंदिर में दानपेटी चोरी, CCTV में नाबालिग कैद, भीड़ ने पकड़ा, वीडियो वायरल
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित आमपुरा रोड बजरंग वली मंदिर से आज गुरुवार अलसुबह एक नाबालिग दानपेटी चोरी कर ले गया। सुबह 4 बजे पूजा करने पहुंची महिला ने उसे मंदिर में देखा, लेकिन सफाईकर्मी समझकर ध्यान नहीं दिया। CCTV फुटेज में बालक दानपेटी ले जाते दिखा। लोगों ने 500 मीटर दूर से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दानपेटी से 9,500 रुपये बरामद हुए।