हनुमानगढ़: तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अभिषेक शर्मा हत्याकांड का खुलासा न होने पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज
भादरा क्षेत्र के ग्राम नेठराना में 11 वर्षीय बालक अभिषेक शर्मा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों व संघर्ष समिति सदस्यों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।