कुल्लू: 3 अगस्त से अनशन पर बैठूंगा का ऐलान,मंजू शर्मा के पति, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की भी मांग
कुल्लू के चर्चित मंजू शर्मा मौत मामले में न्याय की मांग अब और तेज़ होती नजर आ रही है। समाजसेवी बंटी सराजी और मंजू शर्मा के परिजनों ने प्रशासन द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे झूठा और लीपापोती वाला बताया है।
परिजनों का आरोप है कि न्याय के लिए उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी कहना है कि मामले में सच की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
न्याय की मांग को लेकर 3 अगस्त से प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। परिजनों ने घोषणा की है कि वे आंदोलन स्थल पर अनशन पर बैठेंगे। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।
हालांकि, इन आरोपों और मांगों पर प्रशासन तथा संबंधित पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026