कुल्लू: 3 अगस्त को अनशन पर बैठूंगा का ऐलान, मंजू शर्मा के पति ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कुल्लू के बहुचर्चित मंजू शर्मा मौत मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। मंजू शर्मा के पति ने जांच रिपोर्ट पर लिपापोती का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सच की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी दावा किया कि मामले को उठाने वाले कुछ समाजसेवियों के सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं।
न्याय की मांग को लेकर मंजू शर्मा के पति ने 3 अगस्त को प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई है।
हालांकि, इन आरोपों और दावों पर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
#kullu
Kullu, Kullu | Jul 28, 2026