जलालाबाद: गांव नगरिया में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग, आधा एकड़ फसल जलकर राख, सुलगतीं बीड़ी से आग लगने की जताई आशंका
शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया में अस्पताल के ठीक सामने रामकिशन यादव के खेत में ख़डी गेहूं की फसल में आग लग गई थी। जिससे वहां पर पऱ अफरा तफरी मच गई. सूचना पर मौके पर फायर बिग्रेड व थाना पुलिस पहुंची थी आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया था