हरदोई: कंडौहुना के पास रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2024 देहात कोतवाली के ग्राम कटैया के सोनेलाल मजदूरी करते थे।शाम को सोनेलाल कंडौहुना बाजार से सब्जी लेने की बात कहकर घर से निकले थे।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन ने खोजबीन की,लेकिन पता नहीं चल सका था। सुबह ग्राम कंडौहना के ग्रामीण रेलवे लाइन की तरफ जानवर चराने गए तो उन्होनो रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी।