फतेहाबाद: फतेहाबाद में किसानों ने मुआवजे और बंद रास्ते को लेकर उपायुक्त को दिया ज्ञापन
फतेहाबाद के भीमेवाला के 24 किसान परिवारों की फसल जलभराव से खराब हुई, लेकिन मुआवजा नहीं मिला। साथ ही जमालपुर रेलवे पुल के कारण दो साल से बंद रास्ते से आवाजाही प्रभावित। किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया और जल्द समाधान की मांग की है।