भरथना: कर्वा बुजुर्ग में बेकाबू दूध डेयरी पिकअप के ट्रांसफार्मर में टक्कर से 5 खम्भे हुए क्षतिग्रस्त, हिरासत में लिया एक युवक
बकेवर थाना क्षेत्र के कर्वा बुजुर्ग में बीती रात नशे में धुत चालक ने ट्रांसफार्मर रखे बिजली के खम्भों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते 5 बिजली के खम्भे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।