भरथना: ग्राम नगला धना मोड से दो बाइकों भिड़ंत, एक युवक की मौत,महिला समेत दो गम्भीर रूप से घायल
भरथना थाना क्षेत्र के नगला धना मोड से देरशाम दो बाइकों भिड़ंत हो गयी।जिसमें भरथना से बाजार कर गांव लौट रहे,बाइक सवार सतेन्द्र यादव पुत्र साहूकार यादव रमपुरा सिन्हुआ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि सतेंद्र की बाइक पर बैठी उक्त गांव की महिला रूकसार वेगम पत्नी जायद समेत दूसरी बाइक चालक किसान राजेश तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी बृहमनगर भरथना घायल हो गये।