भरथना: होली त्यौहार को लेकर बकेवर कस्बा में शराब की दुकानों का भरथना SDM व तहसीलदार ने किया निरीक्षण
रविवार करीब 3:15 बजे भरथना SDM सुशांत श्रीवास्तव एवं तहसीलदार राजकुमार ने पहुंचकर बकेवर कस्बा में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।इस दौरान शराब की दुकानों पर स्टॉक,बिक्री रजिस्टर, रेट सूची और शराब की बोतलों की जांच की गयी।उन्होंने कहा कि होली त्यौहार को लेकर सोमवार को शराब की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी।इस दौरान शराब बिक्री करता मिला तो कार्यवाई की जाएगी।