गोरौल: गोरौल प्रखंड में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, प्रभात कुमार पासवान ने किया नेतृत्व
सोमवार को दोपहर 3बजे गोरौल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार पासवान के नेतृत्व में बेलवर घाट गांव स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई गई और छोटे छोटे बच्चों को किताब ,कॉपी कलम के अलावे अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया । मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो अकबर, बसंत कुमार ,राकेश यादव, कृष्णा पासवान,मो मयूर, सुनील पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।