बारुन: धमनी में 'सहयोग शिविर' का आयोजन, मौके पर जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन होगा
बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 19 मई 2026 (मंगलवार) को पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बारुण प्रखण्ड के धमनी स्थित पंचायत सरकार भवन में भी इस विशेष शिविर का आयोजन होगा।