मासलपुर: जाटव मोहल्ला में बार-बार बिजली लाइन की केबल टूटने से बिजली सप्लाई बाधित, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
मासलपुर जाटव मोहल्ला सहित कस्बे में बिजली लाइन की क्षतिग्रस्त केबल के बार-बार टूटने से बिजली समस्या बनी रहती है।मंगलवार को बस स्टैंड से जाटव मोहल्ला की तरफ सप्लाई के लिए जा रही बिजली लाइन की केबल टूट कर जमीन पर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई।लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों ने रोष व्याप्त है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।